Sunday, September 5, 2021

वीडियो: कप्तान कोहली को क्यों आया गुस्सा? ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर जोर से मारा हाथ

लंदनहिटमैन रोहित शर्मा () ने ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 127 रनों की बेजोड़ पारी खेलते हुए विदेश में अपने पहले शतक का इंतजार खत्म किया। हालांकि, टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के शतकों का सूखा अब भी जारी है। चौथे टेस्ट की पहली पारी में विराट ने हाफ सेंचुरी लगाई थी और दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत के बाद 44 रन पर आउट हो गए। जब वह पवेलियन लौटे तो उनके चेहरे पर निराशा साफ देखी जा सकती थी। यही नहीं, जब कोहली ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो दरवाजे पर हाथ मारते भी नजर आए। उनके गुस्से की वजह भी जायज है। 2019 तक उन्होंने एक के बाद एक धड़धड़ सेंचुरी लगाकर कई रेकॉर्ड अपनी झोली में डाले। लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि लगभग दो साल से उनका बल्ला एक अदद शतक के लिए तरस गया है। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरी पारी में उन्हें मोईन अली ने क्रेग ओवरटन के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 96 गेंदों में 7 चौके जड़े। कप्तान कोहली ने आखिरी बार टेस्ट में शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। उल्लेखनीय है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कोहली के नाम वनडे इंटरनैशनल में 43 वनडे सेंचुरी (Virat Kohli ODI Century) हैं, जबकि टेस्ट में 27 शतक उनके नाम हैं। कोहली ने अपनी पहली वनडे सेंचुरी दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डंस (Eden Gardens) मैदान पर लगाई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kSgFFc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support