नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन का दूसरा हाफ रविवार से यूएई में खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) की टीमें आमने सामने होंगी। मौजूदा सीजन का यह कुल 30वां मैच होगा। पहले हाफ में कुल 29 मैच खेले गए थे। कड़े बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को बीच में ही स्थगित करने का फैसला लिया था। दूसरे हाफ में कुल 31 मैच खेले जाने हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) की सीएसके और रोहित की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल में ओवरऑल 31 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें से मुंबई ने 19 मैचों में बाजी मारी है। धोनी की टीम मुंबई के खिलाफ 12 मैच जीतने में सफल रही है। मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबले में कई खिलाड़ी अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर सकते हैं। आइए डालते हैं नजर:- 5,500 के आंकड़े से 20 रन दूर रोहित शर्मा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल में 5,500 रन पूरे करने से सिर्फ 20 रन दूर हैं। रोहित ने अभी तक 207 आईपीएल मैचों में कुल 5480 रन बनाए हैं। वह इस टी20 लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं। उनके नाम एक शतक और 40 अर्धशतक शामिल है। 50 विकेट से एक विकेट दूर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) चेन्नई के खिलाफ एक विकेट लेते ही मुंबई इंडियंस के लिए 50 विकेट पूरे कर लेंगे। क्रुणाल इसके साथ मुंबई इंडियंस के लिए 50 विकेट और 1000 से अधिक रन बनाने वाले कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) के बाद मुंबई इंडियंस के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। छक्कों के शतक से 5 सिक्स दूर हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आईपीएल में छक्कों की सेंचुरी से महज 5 सिक्स दूर हैं। पंड्या ने 87 मैचों में अभी तक कुल 1401 रन बनाए हैं जिनमें 95 छक्के उड़ाए हैं। हार्दिक के नाम 4 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 91 चौके जड़े हैं। रविंद्र जडेजा 50 छक्कों से 2 सिक्स दूर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 छक्के जड़ते ही आईपीएल में सीएसके के लिए 50 छक्के पूरे कर लेंगे। वह आईपीएल में सीएसके के लिए ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले यह उपलब्धि एमएस धोनी, सुरेश रैना, मुरली विजय और अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) हासिल कर चुके हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39k7oQN






0 comments:
Post a Comment