Saturday, September 18, 2021

चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले मुंबई को झटका, चोटिल हुआ ये गेंदबाज, कलारिया को IPL कॉन्ट्रैक्ट

दुबई मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के यूएई चरण के लिए चोटिल मोहसिन खान की जगह अपनी मुख्य टीम में तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर रूश कलारिया को शामिल किया है। कलारिया मुंबई इंडियंस टीम के साथ ‘बैक-अप’ खिलाड़ी के तौर पर अबुधाबी गए थे। इसके साथ ही इस 28 साल के खिलाड़ी ने अपना पहला आईपीएल अनुबंध भी हासिल कर लिया। कलारिया (Roosh Kalaria) 2012 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। वह 2012 में पदार्पण के बाद से घरेलू क्रिकेट में गुजरात के अहम खिलाड़ी रहे हैं। कलारिया को शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम में शामिल किया गया। यह टी20 लीग रविवार को पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से बहाल होगी। आईपीएल 2021 का पहला हाफ भारत में आयोजित हुआ था। कड़े बायो बबल में कोरोना की सेंधमारी के बाद इसे बीच में ही रोक दिया गया था। पहले हाफ में 29 मैच खेले गए थे। दूसरे हाफ में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे जबकि मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर है। यूएई में आईपीएल के मुकाबले दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेले जाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lBqJTx
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support