नई दिल्ली न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नए मुखिया रमीज राजा से लेकर उसके खिलाड़ी बौखलाए हुए हैं। पीसीबी को समझ नहीं आ रहा कि अब वो करे तो क्या करे। क्योंकि जिस तरह से कीवी टीम ने उसके घर जाकर मैच से कुछ मिनट पहले दौरे को रद्द करने का फैसला किया उससे उसकी इंटरनैशनल क्रिकेट में छवि और खराब होती जा रही है। पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी अब इस मामले में कूद पड़े हैं। उस्मान (Usman Khawaja) ने भारत को निशाना बनाते हुए कहा है कि अगर यही स्थिति वहां होती तो कोई भी टीम भारत जाने से मना नहीं करती क्योंकि हम सभी जानते हैं कि पैसा बोलता है। लेकिन शायद ख्वाजा इस बात को भूल गए कि जब इंग्लैंड की टीम साल 2008 में भारत दौरे पर आई थी तब 26 नवंबर को मुंबई में आंतकी हमले के बाद इंग्लिश टीम दौरे को बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गई थी। उस समय केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम गुवाहाटी में थी। आतंकी हमला मुंबई में हुआ था। दोनों शहरों की दूरी देखें तो लगभग 2500 किलोमीटर से भी ज्यादा है। बावजूद इसके इंग्लैंड ने भारत की एक न सुनी और दौरे को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था। उस सीरीज के 2 वनडे मुकाबले रद्द कर दिए गए थे। हालांकि जब चीजें समान्य हो गईं तब बाद में इंग्लैंड ने दोबारा भारत का दौरा कर टेस्ट सीरीज खेली थी। ...इसलिए जाग उठा उस्मान का पाकिस्तान प्रेम सवाल ये है कि उस्मान का पाकिस्तान प्रेम क्यों जाग उठा है। दरअसल, 34 वर्षीय उस्मान का जन्म 18 दिसंबर 1986 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था। उस्मान जब 5 साल के थे तब उनकी फैमिली पाकिस्तान से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शिफ्ट हो गई थी। इसके बाद से वह वहीं पले बढ़े और क्रिकेट की बारिकियों को सीखा। बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान इस समय ऑस्ट्रेलिया के नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलते हैं। पीसीबी को सता रहा इस बात का डर ऑस्ट्रेलिया को 2022 में पाकिस्तान का दौरा करना है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया भी इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की राह पर चल सकता है। उस्मान से पहले गेल और सैमी भी जता चुके हैं पाक प्रेम पाकिस्तान की नागरिकता हासिल कर चुके वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेम सैमी ने न्यूजीलैंड के दौरा रद्द करने पर निराशा जताई थी। सैमी ने कहा था कि की सुरक्षा के कारण न्यूजीलैंड का पाक का दौरा रद्द करने से वह निराश हैं। उन्होंने कहा था कि वह पिछले 6 साल से यहां आ रहे हैं लेकिन उन्हें यहा पर सुरक्षा की समस्या नहीं हुई। दूसरी ओर क्रिस गेल ने ट्वीट किया था कि वह कल पाकिस्तान जा रहे हैं, उनके साथ कौन कौन जाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2XJr1zg






0 comments:
Post a Comment