Thursday, September 23, 2021

आखिर क्यों KKR के लिए ही खेलना चाहते थे वेंकटेश अय्यर? गांगुली ने कैसे की मदद, जानिए सबकुछ

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के यूएई लेग में बल्ले से धमाल मचा रहे कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के ओपनर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने खुलासा किया है कि वह सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के बहुत बड़े फैन हैं। वेंकटेश का कहना है कि गांगुली की वजह से ही वह आईपीएल में केकेआर के लिए खेलना चाहते थे। बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली आईपीएल में केकेआर (KKR) के पहले कप्तान थे। 26 वर्षीय वेंकटेश ने आईपीएल करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। वेंकटेश ने अपने डेब्यू मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 गेंदों पर 53 रन बनाए। उपरोक्त दोनों मुकाबलों में केकेआर ने जबरदस्त जीत दर्ज की। मुंबई के खिलाफ 42 गेंदों पर 74 रन की पारी खेलने वाले राहुल त्रिपाठी के साथ बातचीत में वेंकटेश ने कहा कि केकेआर के लिए खेलना उनके लिए स्पेशल है। आईपील टी20 डॉट कॉम पर अपलोड राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) के साथ बातचीत के वीडियो में वेंकटेश ने कहा, ' ईमानदारी से कहूं तो केकेआर पहली टीम है जिसके लिए मैं खेलना चाहता था। इसकी वजह सौरव गांगुली थे। वह शुरू में केकेआर के कप्तान थे। इसलिए जब मेरा चयन इस फ्रैंचाइजी के लिए हुआ तो यह मेरे लिए सपने के साकार होने जैसा था। केकेआर में मेरा गर्माजोशी से स्वागत हुआ। वेंकटेश ने कहा कि गांगुली को देखकर ही ओपनिंग करना चाहता था। बाएं हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश ने कहा कि उनके करियर को शेप देने में पूर्व कप्तान गांगुली का बड़ा रोल रहा है। वेंकटेश के पास एमबीए की डिग्री है। वह सीए के स्टूडेंट रहे हैं और फाइनल का एग्जाम क्रिकेट की वजह से नहीं दे पाए। गांगुली के फैन हैं वेंकटेश बकौल वेंकटेश, ' मैं 'दादा' का बहुत बड़ा फैन हूं। समूचे विश्व में उनके लाखों फैंस हैं और मैं उनमें से एक हूं। अप्रत्यक्ष रूप से मेरी बैटिंग में दादा का काफी बड़ा रोल रहा है। जब मैं छोटा था तो दाएं हाथ से बैटिंग करता था लेकिन में सौरव गांगुली की तरह बनना चाहता था। जिस तरह से वो छक्के लगाते थे और बल्लेबाजी व गेंदबाजी करते थे, मैं भी उसी तरह बनना चाहता था। उन्होंने मेरे जीवन पर काफी बड़ा प्रभाव डाला है और इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।' 20 लाख रुपये में केकेआर ने वेंकटेश को अपने साथ जोड़ा था वेंकटेश को केकेआर ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल 2021 के पहले हाफ में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौक नहीं मिला था। पहले लेग में केकेआर की ओर से शुभमन गिल और नीतीश राणा ने ओपनिंग की थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2XIkuFd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support