काबुल अफगानिस्तान के ने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन की इस टिप्पणी के लिए कड़ी आलोचना की कि इस युद्धग्रस्त देश का आगामी टी20 विश्व कप में खेलना असंभव है। असगर ने कहा कि परिस्थितियों को जाने बिना उन्हें आक्रामक बयान नहीं देना चाहिए। पेन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के खिलाफ 27 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच को रद्द करने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा था कि तालिबान ने महिलाओं को क्रिकेट खेलने से रोक दिया है और ऐसे में अफगानिस्तान जैसी टीम के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल होगा। अफगान ने पेन को लिखे गए खुले पत्र में कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार देश की टीम को न सिर्फ आगामी टी20 विश्व कप बल्कि आईसीसी के अन्य टूर्नामेंटों में खेलने का भी अधिकार है। अफगान ने कहा, 'क्रिकेट में इस स्तर पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है। अफगानिस्तान क्रिकेट में कम सुविधाओं वाला देश है, उसके पास आधारभूत ढांचा नहीं है, इसके बावजूद अभी हम जहां हैं और शीर्ष 10 देशों से कंधे से कंधा मिलाकर खेल रहे हैं उसके दृढ़ संकल्प, जुनून और प्रतिभा की जरूरत पड़ती है।' बकौल अफगान, 'इसलिए आपको आक्रामक बयान देने से बचना चाहिए जिसके परिणामस्वरूप अफगान क्रिकेट अलग थलग पड़ सकता है।' इस 34 वर्षीय पूर्व कप्तान ने कहा कि अफगानिस्तान में अब क्रिकेट नंबर एक खेल है और लगभग तीन करोड़ अफगानिस्तानी उसका अनुसरण करते हैं। अफगान ने लिखा, 'इससे पता चलता है कि या तो आप परिस्थितियों से अनजान हैं या विरोधाभास में ऐसा बयान दे रहे हैं। कुछ भी हो आप अफगान क्रिकेट और पिछले एक दशक में कड़ी मेहनत से जो कुछ हासिल किया उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3z6cCtO






0 comments:
Post a Comment