दुबई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के दूसरे हाफ के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा संग दुबई पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। अनुष्का (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ' बाय यूके, आप हमेशा की तरह शानदार थे।' दुबई पहुंचने के बाद भारतीय ऐक्ट्रेस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टैग कर लिखा, ' हम यहां हैं! दुबई।' इससे पहले आरसीबी ने भी ट्वीट कर कोहली (Virat Kohli landed Dubai) और पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)के फोटो के साथ उनके दुबई पहुंचने की पुष्टि की थी। दोनों खिलाड़ी रविवार को दुबई पहुंचे। टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय मैनचेस्टर (Manchester) से सीधे दुबई पहुंच रहे हैं। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट रद्द होने के बाद सभी खिलाड़ी आईपीएल के दूसरे हाफ के लिए अपनी अपनी फ्रैंचाइजी से जुड़ रहे हैं। आरसीबी (RCB) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' जिस खबर का आप इंतजार कर रहे थे: किंग कोहली और मियां मैजिक दुबई में टीम के साथ जुड़ चुके हैं।' मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शनिवार को यूएई पहुंचे इससे पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी यूएई पहुंचे। मुंबई ने अपने खिलाड़ियों को शनिवार को बुला लिया था जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी रविवार सुबह पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर डेन क्रिस्टियन भी रविवार को दुबई पहुंचे। यूके से आने वाले खिलाड़ियों को 6 दिन रहना होगा क्वारंटीन बीसीसीआई ने सभी फ्रैंचाइजी को सूचित कर दिया है यूके से आने वाले सभी खिलाड़ियों को 6 दिन अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा। इसके बाद वह टीम के बायो बबल में प्रवेश करेंगे। आईपीएल का यूएई लेग 19 सितंबर से शुरू होगा। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3nqSUXO






0 comments:
Post a Comment