Sunday, September 12, 2021

क्या इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को IPL 2021 में खेलने से रोका ? जानें क्या कहते हैं सबा करीम

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेला जा सका। भारतीय खेमे में कोरोना के प्रकोप के कारण मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द कर दिया गया। मैच तो रद्द हो गया लेकिन कहीं न कहीं इससे मेजबान बोर्ड और बीसीसीआई के रिश्ते में दरारें पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस सीरीज के नतीजे के लिए आईसीसी (ICC) का दरवाजा खटखटाया है। यहीं नहीं अब इंग्लैंड के कुछ बड़े खिलाड़ियों विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow), ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) और टी20 में वर्ल्ड के नंबर वन बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) ने के यूएई लेग से अपना नाम भी वापस ले लिया है। इंग्लिश खिलाड़ियों के पीछे हटने से अटकलों का बाजार गर्म है। मीडिया में खबरें अब ये आर रही हैं कि कहीं ईसीबी ने तो अपने खिलाड़ियों को आईपीएल से पीछे हटने के लिए बाध्य नहीं किया। हालांकि इन खिलाड़ियों के पीछे हटने से पहले मोईन अली आईपीएल में खेलने के लिए दुबई पहुंच चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम () से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या इंग्लिश खिलाड़ियों के आईपीएल में नहीं खेलने की वजह ईसीबी है, इसपर उन्होंने कहा, ' हम जो भी सुन या बोल रहे हैं ये सभी अटकलबाजी है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने निजी कारणों की वजह से आईपीएल से बाहर होने का फैसला लिया है।' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा ने इसे सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इयोन मोर्गन और कुछ अन्य इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में खेलते हुए हम देखेंगे। बकौल सबा करीम, ' यदि ऐसा कुछ होता तो इंग्लैंड के टी20 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) क्यों खेलने के लिए आते। इसके अलावा इंग्लैंड के कई अन्य खिलाड़ी भी आईपीएल में खेलने के लिए अपनी अपनी फ्रैंचाइजी से जुड़ रहे हैं। इसलिए मुझे नहीं लगता है कि यह सही बात है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2X7u0Bk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support