Saturday, October 23, 2021

क्रिकेट का धूम-धड़ाका, देखें टी20 वर्ल्ड कप के बड़े रेकॉर्ड, क्या इस बार होंगे धराशायी

नई दिल्ली का आगाज हो चुका है। शुक्रवार से सुपर 12 चरण के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। यानी मेन राउंड। यहां से टीमों से सेमीफाइनल का सफर शुरू होगा। इस अहम पड़ाव से पहले जरा एक नजर कुछ आंकड़ों पर डालते हैं। सबसे बड़ा स्कोर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका ने बनाया था। श्रीलंकाई टीम ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे। सबसे सफल रनचेज इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई में 8 विकेट पर 230 रन बनाए थे। सबसे ज्यादा रन बनाकर हारना साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 229 रन बनाए थे लेकिन फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी जीत श्रीलंका के नाम है। उसने 2007 में केन्या को जोहान्सबर्ग में 172 रन से हराया था। एक वर्ल्ड में सबसे ज्यादा रन एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने साल 2014 के वर्ल्ड के 6 मैचों में 319 रन बनाए थे। एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंक के अंजता मेंडिस के नाम है। मेंडिस ने 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 15 विकेट लिए थे। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रेकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप के 33 मैचों में कप्तानी की है। सबसे ज्यादा सिक्स सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रेकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप की 26 पारियों में कुल 60 छक्के लगाए हैं। सबसे ज्यादा मैच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रेकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम है। दिलशान ने कुल 35 मैच खेले हैं। सिर्फ कोहली के नाम विराट कोहली इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता है। कोहली ने साल 2014 और 2016 में ऐसा किया। गेल और कोहली साथ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का रेकॉर्ड संयुक्त रूप से कोहली और गेल के नाम है। दोनों ने 9 बार ऐसा किया है। सबसे ज्यादा विकेट टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रेकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 34 मैचों में 23.25 के रन औसत से 39 विकेट लिए हैं। माही का दम एक मैच में दो बार चार से ज्यादा शिकार बनाने का विकेटकीपिंग रेकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने साल 2010 में अफगानिस्तान और 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा किया। सैमी द सेफ हैंड डैरेन सैमी ने साल 2010 में आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में चार कैच लपके। टूर्नमेंट में एक मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का यह रेकॉर्ड है। आंकड़े- राजेश कुमार


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jtM0y7
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support