Saturday, October 23, 2021

'आप धोनी हैं, मैं दहानी हूं...' पाकिस्‍तान टीम में माही भाई का यह जबरा फैन कौन है?

नई दिल्‍ली/दुबई भारत और पाकिस्‍तान दो साल बाद किकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगे। रविवार को टी20 वर्ल्‍ड कप के लीग स्‍टेज में दोनों टीमें भिड़ेंगी। एक तरफ विराट कोहली की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया है तो दूसरी तरफ UAE को अपना गढ़ बना चुकी बाबर आजम की पाकिस्‍तान। भारत के पास एक ऐसा हथियार भी है जो मैदान से दूर रहकर भी नतीजा बदल सकता है। उसका नाम है महेंद्र सिंह धोनी। बतौर मेंटोर टीम के साथ गए धोनी के मुरीद पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स भी हैं। इसका सबूत दोनों टीमों के प्रैक्टिस सेशन के दौरान मिला। एक पाकिस्‍तानी पत्रकार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी और पड़ोस के एक युवा क्रिकेटर के बीच हाय-हैलो होती दिख रही है। धोनी के फैनबॉय बन गए शाहनवाज!ट्विटर पर खुद को 'खेल पत्रकार' बताने वाले शकीर अब्‍बासी ने यह वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने अपने यूट्यूब व्‍लॉग पर कुछ और फुटेज भी डाली है जिसमें धोनी साफ-साफ नजर आ रहे हैं। अब्‍बासी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कोई पाकिस्‍तानी क्रिकेटर उधर से गुजर रहे धोनी को देखकर कुछ कहता है। धोनी शुरुआत में तो अपने साथ चल रहे शख्‍स से बात करते रहते हैं, फिर वह उस नौजवान की बात का जवाब देते लगते हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो रहा कि दोनों तरफ से क्‍या कहा गया। अब्‍बासी का दावा है कि वीडियो में दिख रहा नौजवान क्रिकेटर पाकिस्‍तान की सनसनी शाहनवाज दहानी हैं। अब्‍बासी के अनुसार, शाहनवाज ने धोनी से कहा कि 'आप धोनी हैं... मैं दहानी हूं।' वीडियो और अब्‍बासी के दावे से तो यही लगता है कि शाहनवाज असल में धोनी के फैनबॉय हैं और उन्‍हें सामने देखकर वह खुद को रोक नहीं सके। धोनी पहले भी पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स के साथ गर्मजोशी से मिलते रहे हैं। ICC टूर्नमेंट्स में मैच के बाद अक्‍सर दोनों टीमों के क्रिकेटर साथ नजर आए हैं। 2017 चैंपियंस ट्रोफी में हार के बाद सामने आईं तस्‍वीरों पर तो खूब बवाल हुआ था। कौन हैं शाहनवाज दहानी?शाहनवाज दहानी ने 2019-20 में सिंध के लिए फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू किया था। उसके बाद से उन्‍होंने मुड़कर नहीं देखा। इसी साल पाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL) में उन्‍होंने मुल्‍तान सुल्‍तांस के लिए खेलते हुए T20 डेब्‍यू किया। मार्च 2021 में उन्‍हें पहली बार जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए पाकिस्‍तान टीम में शामिल किया गया। सितंबर में उन्‍हें न्‍यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना गया। उसी महीने T20 वर्ल्‍ड कप के लिए घोषित टीम में भी उन्‍हें जगह दी गई। शाहनवाज दहानी ने 18 T20 मैचों में 29 विकेट्स लिए हैं। इनमें तीन बार 4-4 विकेट शामिल हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3b0Jivk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support