दुबईमहेंद्र सिंह धोनी की भारतीय क्रिकेट टीम के साथ नई भूमिका में वापसी हुई है। वह यूएई में टीम इंडिया को मेंटॉर कर रहे हैं। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले 24 अक्टूबर की महाभिड़ंत से ठीक पहले उनके जबरा फैन माने जाने वाले चाचा शिकागो यानी मोहम्मद बशीर भी चर्चा में आ गए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी नेशनल टीम की जीत की दुआ मांग रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से प्यार का इजहार भी कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस ग्रुप के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज 'भारत आर्मी' पर शेयर वीडियो में वह ऐसी जर्सी में दिखाई दे रहे हैं, जिसे आधा भारत और आधा पाकिस्तान की जर्सी को मिलाकर बनाया गया है। वीडियो के आखिरी में वह कहते हैं दिल की गहराइयों से एमएस धोनी को प्यार..। बता दें कि धोनी 2011 वर्ल्ड के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों के लिए टिकट मुहैया कराते रहते हैं। जून, 2019 में जब वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था तब भी शिकागो को धोनी ने टिकट दी थी। कराची में जन्मे बशीर हैं तो पाकिस्तानी टीम के फैन, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी को खुलकर सपोर्ट करते हैं। बशीर शिकागो में रेस्टोरेंट चलाते हैं और उन्होंने धोनी के संन्यास के बाद कहा था, 'धोनी ने संन्यास ले लिया है और मैंने भी। उनके नहीं खेलने के कारण मुझे नहीं लगता कि अब मैं क्रिकेट देखने के लिए दोबारा यात्रा करूंगा। मैं उनसे प्यार करता हूं और बदले में उन्होंने भी मुझे वापस प्यार दिया।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CeTmNu






0 comments:
Post a Comment