Sunday, October 17, 2021

हरभजन सिंह और शोएब अख्तर में ट्विटर पर जंग, टर्बनेटर ने यूं कर दी बोलती बंद

नई दिल्लीओमान और पपुआ न्यू गिनी के बीच मुकाबले से रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप-2021 का रोमांचक आगाज हो गया है। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट के सबसे हाई टेंपर मुकाबले को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी जहां मैदान पर पसीना बहाकर तैयारी कर रहे हैं तो दोनों टीमों के पूर्व क्रिकेटर टीवी शो पर अपनी-अपनी टीमों की जीत की वकालत कर रहे हैं। इस क्रम में दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी यूएई पहुंच चुके हैं। एक टीवी शो की तस्वीर शेयर करते हुए शोएब अख्तर ने लिखा- हरभजन सिंह के साथ सभी मैचों की मां (भारत बनाम पाकिस्तान) पर मैच से पहले की चर्चा करते हुए। इसके जवाब में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन ने ऐसा जवाब दिया कि रावलपिंडी एक्सप्रेस की बोलती बंद हो गई। भज्जी ने लिखा- जब आपके पास 400 से अधिक टेस्ट विकेट हों तो यह तय है कि आप उनसे बेहतर क्रिकेट को जानते हैं, जिनके नाम 200 से कम विकेट है। उल्लेखनीय है कि हरभजन ने 417 टेस्ट विकेट लिए हैं, जबकि शोएब अख्तर के नाम 178 विकेट ही हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब ये दोनों खिलाड़ी इस तरह से आमने-सामने आए हैं। खेलने के दौरान भी मैदान पर दोनों के बीच काफी गर्माहट देखने को मिलती थी। हालांकि, मैदान से बाहर वे एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FSlPLf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support