Sunday, October 17, 2021

शाकिब बने T20I में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बोलर, जानें टॉप-5 में कौन-कौन हैं शामिल

अमेरात (ओमान)बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल ने टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के एक मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ा कीर्तिमान बनाया। उन्होंने मैच में 4 ओवरों में महज 17 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने लसिथ मलिंगा का T20 इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रेकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, धांसू प्रदर्शन के बावजूद वह इस मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। श्रीलंकाई के यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा के नाम 84 मैचों में 107 विकेट थे, जबकि शाकिब अल हसन के नाम अब 108 विकेट हो गए हैं। इस फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं। उन्होंने 83 मैचों में 99 विकेट झटके हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम 99 मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं। 5वें नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान हैं। उन्होंने 51 मैचों में ही 95 विकेट चटकाए हैं। देखा जाए तो टॉप-5 की इस लिस्ट में से मलिंगा और शाहिद अफरीदी रिटायरमेंट ले चुके हैं। इसका मतलब टिम साउदी और राशिद खान के पास भी मलिंगा से आगे निकलने का मौका है। मैच की बात करें तो अपना दूसरा मैच खेल रहे क्रिस ग्रीव्स के ऑलराउंड प्रदर्शन से स्कॉटलैंड ने रविवार बांग्लादेश को छह रन से हराकर पहले दिन ही बड़ा उलटफेर किया। स्कॉटलैंड ग्रुप बी के इस मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 140 रन बनाए। जवाब में बांग्लोदश की टीम 7 विकेट पर 134 रन तक ही पहुंच सकी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lPmXqP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support