शारजाहशारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आज कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ क्वॉलिफायर-2 मुकाबले में उतरे से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक टेंशन का तोड़ जरूर निकालने की कोशिश करेंगे। वह हैं टीम के स्ट्राइक गेंदबाज कागिसो रबाडा की फॉर्म। रबाडा ने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में 17 मैचों में 30 विकेट लेकर दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सत्र के 14 मैचों में महज 13 विकेट ले पाए हैं। यही वजह रही होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में जब आखिरी ओवर में 13 रन बचाने थे तो पंत ने टॉम करन को गेंद पकड़ाई, जबकि रबाडा का एक ओवर बचा था। अगर रबाडा की फॉर्म पिछले सीजन के जैसी होती तो शायद पंत यह फैसला नहीं करते। अब कप्तान पंत, कोच रिकी पॉन्टिंग और टीम मैनेजमेंट के सामने इससे निपटने की बड़ी चुनौती है। इस बारे में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा का भी मानना है कि शारजाह में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2021 के क्वॉलिफायर-2 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का फॉर्म चिंता का विषय है। ब्रायन लारा ने कहा, ‘रबाडा की फॉर्म दिल्ली के लिए चिंता का विषय लगता है।’ उन्होंने कहा, ‘रबाडा ने फाइनल में पहुंचने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई, थी उन्होंने धीमी गेंदों के मदद से बहुत सारे विकेट हासिल किए और जो कि अब वह करने में असफल हैं।’ लारा के अनुसार, एक और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे ने दिल्ली के लिए बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन फ्रैंचाइजी रबाडा को वापस फॉर्म में देखना पसंद करेगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oXNG6o






0 comments:
Post a Comment