Tuesday, October 12, 2021

T20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे सैमसन तो किसका कटेगा पत्ता? BCCI का यह आदेश

दुबईराजस्थान रॉयल्स का आईपीएल-2021 में प्रदर्शन भले ही निराश करने वाला रहा, लेकिन कप्तान संजू सैमसन ने बल्ले से फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का मैनजमेंट भी खुद को आकर्षित होने से नहीं रोक सका। यही वजह है कि केरल के संजू सैमसन को अगली सूचना तक यूएई में रहने के लिए कहा गया है। सैमसन की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रही, लेकिन बल्ले के साथ उनका फॉर्म कई लोगों के ध्यान में आया है। आगामी टी 20 विश्व कप के लिए भारत की अंतिम टीम की घोषणा 15 अक्टूबर को होगा। उम्मीदें अधिक हैं कि टीम में सैमसन को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि चुने गए लोगों में से कुछ या तो कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं या कुछ खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सैमसन ने आईपीएल के मौजूदा संस्करण के यूएई चरण में अपने आउटिंग में सात मैचों में 207 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 82 रहा है। उन्हें विकेटकीपर होने का अतिरिक्त फायदा भी है। आईपीएल के यूएई चरण के दौरान हार्दिक पांड्या और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अटकलों के आधार पर सैमसन को अगली सूचना तक यूएई में रहने के लिए कहा जा रहा है, जबकि उनकी टीम 7 अक्टूबर को आईपीएल से बाहर हो गई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aMV2BL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support