नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के पहले क्वॉलिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव (60) और कप्तान ऋषभ पंत ( नाबाद 51) की दमदार पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 172 रन बनाए। शिमरोन हेटमायेर 37 रन बनाकर आउट हुए। इस मुकाबले में पंत () का एक हाथ से लगाया गया 86 मीटर का छक्का सुर्खियों में रहा। पंत ने दिल्ली की पारी के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ा। उन्होंने यह सिक्स सीएसके के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जड़ा। शार्दुल (Shardul Thakur) ने ऑफ स्टंप पर स्लोअर फुलटॉस बॉल फेंकी जिसपर पंत ने मिड विकेट के उपर से बाएं हाथ से शानदार छक्का जड़ दिया। पंत के इस छक्के की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। पंत टेस्ट, वनडे और टी20 में भी एक हाथ से छक्का लगा चुके हैं वैसे यह पहला मौका नहीं है जब पंत ने पहले हाथ से छक्का जड़ा हो, बल्कि इससे पहले भी वह टेस्ट, वनडे और टी20 में यह कारनामा कर चुके हैं। पंत की टीम ने 20 अंक लेकर प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया है। प्लेऑफ में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बने पंत इस मुकाबले में पंत ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज कर ली। दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत आईपीएल के इतिहास में किसी टीम की ओर से प्लेऑफ में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान भी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि महज 24 वर्ष और 6 दिन की उम्र में हासिल की।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BuAYzH






0 comments:
Post a Comment