दुबईपृथ्वी साव फॉर्म में हों और आकाशीय छक्के दिखाई नहीं दे, ऐसा कब हुआ है। जब वह आईपीएल-2021 क्वॉलिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैटिंग करने उतरे तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी तूफानी बैटिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शॉट लगाया जो गोली की रफ्तार से दर्शकदीर्घा में गई, जहां एक फैन ने मौका ताड़ते हुए कैच लपक लिया। पृथ्वी ने यह छक्का 5वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर को लगाया था। गुड लेंथ गेंद थी और पृथ्वी ने करारा हिट लगाते हुए डीप मिड विकेट बाउंड्री पर छक्का जड़ दिया। दर्शकदीर्घा में मौजूद एक क्रिकेट फैन ने गेंद को हवा में ही लपक लिया। इसके बाद उसका जश्न देखते बन रहा था। वह कैच लपकने के बाद उछलने लगा। जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे पृथ्वी हालांकि 34 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के जड़कर 60 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्हें रविंद्र जडेजा की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने कैच किया। मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी साव और कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतकों से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन बनाये। साव ने 60 रन और पंत ने 51 रन की नाबाद पारी खेली। शिमरन हेटमायर ने 37 रन का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये जोश हेजलवुड ने दो विकेट जबकि रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और मोईन अली ने एक एक विकेट झटके।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AoLFCl






0 comments:
Post a Comment