Sunday, November 28, 2021

श्रेयस अय्यर ने रच दिया इतिहास, डेब्यू टेस्ट में 100-50 रन बनाने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टेस्ट में मिले मौके को दोनों हाथों से लपका है। न्यूजीलैंड () के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने वाले श्रेयस ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़े। इसके साथ ही श्रेयस ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलने वाले श्रेयस डेब्यू टेस्ट में शतक और अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। श्रेयस इस उपलब्धि को हासिल करने वाले ओवरऑल 10वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहली पारी में 105 रन बनाए थे। श्रेयस ने 109 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। 26 वर्षीय श्रेयस ने पहली पारी में रविंद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन जोड़े थे जबकि चौथे विकेट पर रहाणे के साथ 39 रन की साझेदारी की थी। दूसरी पारी में श्रेयस ने आर अश्विन के साथ मिलकर छठे विकेट पर 52 रन जोड़े वहीं साहा के साथ उन्होंने सातवें विकेट पर 64 रन की साझेदारी की। डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50 प्लस स्कोर करने के मामले में श्रेयस तीसरे नंबर पर हैं। इससे पहले दिलावर हुसैन और सुनील गावसकर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। तोड़ा लाला अमरनाथ का रिकॉर्ड भारतीयों में डेब्यू टेस्ट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में श्रेयस अय्यर (170 रन, पहली पारी में 105, दूसरी पारी में 65) तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस दौरान लाला अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ा। अमरनाथ ने 1933/34 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन जुटाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) हैं। धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012/13 में मोहाली में 187 रन जोड़े थे वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 2013/14 ने विंडीज के खिलाफ कोलकाता में 177 रन बनाए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में श्रेयस का औसत 52.18 का है श्रेयस अय्यर ने यहां तक पहुंचने के लिए फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उनका औसत 52.18 का है और स्‍ट्राइक रेट काफी तेज (81.54) है। उनके लिए टीम में मौका तब बना जब कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट से विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत बाहर हो गए। भारत ने पहली पारी में बनाए 345 रन भारतीय टीम ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे। पहली पारी में श्रेयस ने शतक जबकि ओपनर शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़े थे। जवाब में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए। भारत को पहली पारी में 49 रन बढ़त मिली।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3d1Zv4h
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support