Sunday, November 28, 2021

जैमीसन: महज नौ टेस्ट पुराना खिलाड़ी, जिसके आगे टीम इंडिया के दिग्गज भरते हैं पानी

कानपुरछह फीट सात इंच लंबे काइल जैमीसन को भारत के खिलाफ गेंदबाजी करना रास आता है। इस पेसर ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल के स्टंप्स को तोड़कर अपना विकेटों का अर्धशतक पूरा किया था। अब उन्होंने भारत के खिलाफ एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। दरअसल, भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट में टफी ने 21 विकेट लिए थे। मगर अब काइल जैमीसन ने उन्हें पछाड़ दिया है। कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन को बोल्ड करते ही काइल के 22 विकेट हो गए। तीसरे नंबर पर रिचर्ड हेडली का नाम आता है। इस महान पेसर ने अपने शुरुआती चार टेस्ट में 20 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इतना ही नहीं आने वाले समय में वह दुनिया के कई पेसर्स को भी पछाड़ देंगे। भारतीय सरजमीं पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने पूरे करियर में आठ विकेट लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा ने नौ, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने सात शिकार किए, लेकिन अपने पहले ही मैच में जैमीसन आधा दर्जन विकेट ले चुके हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल ने जैमीसन के 50 टेस्ट विकेट पूरे होने पर तारीफ की थी। उन्होंने जैमीसन के टेस्ट क्रिकेटर के रूप में लंबे करियर की उम्मीद भी जताई थी। 26 वर्षीय पेसर ने शनिवार को खेल के तीसरे दिन शेन बॉन्ड का रेकॉर्ड तोड़ दिया, जो 2001 में सिर्फ 12 टेस्ट मैचों में इस मुकाम तक पहुंचे थे। जैमीसन को आने वाली क्रिकेट सीरीज में भी ऐसा ही रोमांचक प्रदर्शन दिखाना होगा जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ अभी टेस्ट सीरीज में अपना प्रदर्शन दिखाया है। पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डोल भारत बनाम न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में कमेंट्री कर रहे हैं, उन्होंने लगता है कि जैमीसन अपनी गति और उछाल के साथ न्यूजीलैंड टीम में अपनी गेंदबाजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cUl3Qi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support