Tuesday, November 2, 2021

केएल राहुल होंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान, सीनियर्स को मिलेगा आराम!

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। टीम ने अभी तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं। खिलाड़ियों ने थकान को लेकर भी शिकायत की है। इस बात को ध्यान रखते हुए बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। खबर है कि वर्ल्ड कप के फौरन बाद होने वाली इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल संभाल सकते हैं। बोर्ड के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि राहुल इस जिम्मेदारी के लिए पहली पसंद है। सूत्र ने कहा, 'सीनियर खिलाड़ियों को कुछ आराम की जरूरत है। और यह किसी से छुपा नहीं है कि केएल राहुल इस टीम का अहम हिस्सा हैं और यह लगभग पक्का है कि वही टीम की कमान संभालेंगे।' अच्छी बात यह भी है कि इस सीरीज के लिए फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत मिल सकती है। हालांकि इसके लिए कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाएगा। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'हम फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत देंगे लेकिन फुल कैपिसिटी में नहीं। हम स्थानीय प्रशासन से बात करेंगे और उस हिसाब से योजना तैयार की जाएगी।' टी20 सीरीज में सीनियर्स को आराम देने की बात करें तो जसप्रीत बुमराह ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद खिलाड़ियों की थकान का मुद्दा उठाया था। बुमराह ने कहा था, 'कई बार आपको ब्रेक की जरूरत होती है। आप लगातार छह महीने से खेल रहे हैं। तो यह सब कई आपके दिमाग में पीछे चल रहा होता है। लेकिन जब आप मैदान पर होते हैं तो आप इनके बारे में नहीं सोचते। कई चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होतीं। शेड्यूल कैसा होगा और कौन सा टूर्नमेंट कब खेला जाएगा।' भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज में तीन टी20 इंटरनैशनल और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। टी20 इंटरनैशनल मैच 17, 19 और 21 नवंबर को होंगे। ये मैच जयपुर, रांची और कोलकाता में होंगे। वहीं 25 नवंबर से कानपुर मं पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। 3 से 7 दिसंबर के बीच मुंबई में सीरीज का दूसरा मैच होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EBoDee
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support