Tuesday, November 2, 2021

युवराज सिंह का धमाका, बोले फरवरी में करूंगा क्रिकेट पिच पर वापसी- फैंस ने लगाया कयास

नई दिल्ली ने साल 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में गिना जाता था। उनकी बल्लेबाजी कमाल थी और गेंदबाजी में भी वह बहुत उपयोगी खिलाड़ी थे। हालांकि युवराज के करियर का गोल्डन टाइम गुजर चुका है लेकिन उनके फैंस का मानना है कि वह अब भी रिटायरमेंट से वापसी कर सकते हैं। युवराज सिंह के फैंस हालांकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें टीम इंडिया की नीली जर्सी में नहीं देख पाए हैं लेकिन वह बीसीसीआई की इजाजत से दुनियाभर में लीग क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके साथ ही युवराज इस साल रोड सेफ्टी सीरीज में भी खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि युवराज क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। 39 साल के युवराज ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि वह अगले साल फरवरी में क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। युवराज ने लिखा, 'ईश्वर आपका भाग्य तय करता है!! लोगों की मांग पर मैं पिच पर लौटूंगा शायद फरवरी में! इस जैसी और कोई दूसरी फीलिंग नहीं है! आप सबके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। ये मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं। भारतीय टीम का सपॉर्ट करते रहें यह महारी टीम है। और असली फैंस मुश्किल वक्त में टीम के लिए अपना सपॉर्ट दिखाता है।' युवराज की पोस्ट से यह साफ नहीं हुआ है कि क्या वह भारतीय टीम में वापसी की बात कर रहे हैं या टी20 लीग में। यह भी संभव है कि वह रोड सेफ्टी सीरीज की बात कर रहे हों। हालांकि यह जानने के लिए आपको फरवरी तक का इंतजार करना होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CDBo7o
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support