दुबईइस वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मैच भारत को आज नामीबिया के खिलाफ खेलना है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच महज औपचारिकता वाला होगा लेकिन भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की निराशा से उबरकर बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। मगर यह मैच विराट कोहली के लिए बेहद खास होने वाला है। बतौर टी-20 कप्तान वह आज अपना अंतिम मैच खेलने उतरेगें। बतौर कोहली का आखिरी मैचइस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ऐलान कर दिया था कि वह टी-20 फॉर्मेट में टीम की कमान नहीं संभालेंगे। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम टूर्नामेंट में औंधे मुंह गिर गई। ऐसे में कोहली से टी-20 के बाद वनडे टीम की कमान भी छीनी जा सकती है। भारत 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल फिर 2019 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप और अब टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भी विराट की ही कप्तानी में निराशाजनक तरीके से बाहर हुआ। कोच शास्त्री का भी आखिरी मैचटीम विराट कोहली को टी-20 कप्तान के तौर पर उनके आखिरी मैच में बड़ी जीत के साथ विदाई भी देना चाहेगी। हेड कोच रवि शास्त्री, बोलिंग कोच भरत अरुण सहित कई सपोर्ट स्टाफ के लिए भी यह टीम इंडिया के साथ आखिरी मुकाबला होगा। लिहाजा भारतीय टीम की कोशिश अपने कप्तान सहित कोच को एक शानदार विदाई देने की होगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। विराट का खुद का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में वह खुद भी एक शानदार पारी खेलकर यूएई से स्वदेश लौटना चाहेंगे। आकलन का एक मौकाभारतीय टीम के साथ नामीबिया को भी इस वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच खेलना है। दोनों टीमों के पास अपने को आंकने का एक और मौका होगा। खासकर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप खत्म होने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। ऐसे में इस मुकाबले के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन भी करीबी नजर रखी जाएगी। सबसे ज्यादा निगाहें हार्दिक पंड्या पर होंगी। नामीबिया से सावधान रहना होगाटीम इंडिया के पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है। ऐसे में नामीबियाई टीम विराट ऐंड कंपनी को चौंकाने में कसर छोड़ना नहीं चाहेगी। डेविड वीस, कप्तान गेरहार्ड इरास्मस बैट से तो रूबेन ट्रंपलमन और जेजे स्मिट बॉल से भारत के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। वीस के पास लीग राउंड समाप्त होने के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बनने का मौका भी होगा। बल्लेबाजों में वह टॉप पर चल रहे इंग्लैंड के जोस बटलर (240) से महज 39 रन दूर हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kinZKN






0 comments:
Post a Comment