Friday, November 5, 2021

केएल राहुल ने पहले खेली विस्फोटक पारी फिर गर्लफ्रैंड अथिया शेट्टी को किया इस अंदाज में प्रपोज

नई दिल्ली/दुबई भारत बनाम स्कॉटलैंड (India vs Scotland t20 world cup) मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में भारत की सलामी जोड़ी रोहित-राहुल (KL Rahul Fastest Fifty) ने चौकों छक्कों की बरसात कर दी। ने तो महज 18 गेदों पर अर्धशतक ठोंका जोकि युवराज सिंह के बाद किसी भारतीय का सबसे तेज टी20 अर्धशतक भी है। केएल राहुल का मैच देखने उनकी गर्ल फ्रैंड आथिया शेट्टी () भी आईं थीं। केएल राहुल चीयर्स करने पहुंचीं आथिया उनके हर शॉट पर खूब तालियां बजा रहीं थीं। केएल राहुल ने 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान राहुल ने 6 चौके और तीन छक्के जड़े। जैसे ही केएल राहुल शॉट खेलते थे तो आथिया का चेहरा खिल जाता था। इस दौरान कैमरा मैन बार-बार उनकी हर प्रतिक्रिया दिखा रहा था। उनके साथ रोहित शर्मा की पत्नी, विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका भी मौजूद थे। उसके बाद केएल राहुल ने ट्वीटर पर अपनी और आथिया की दो तस्वीर पोस्ट की। जिसके कैप्शन में उन्होंने आथिया को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी। आज आथिया का जन्मदिन है ऐसे में वो दुबई में ही है। रोहित-राहुल का धूमधड़ाकापहले जाडेजा और शमी दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर स्कॉटिश टीम को 17.4 ओवर्स में केवल 85 रन पर समेट दिया। इसके बाद भारत के सामने अफगानिस्तान से अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए यह मैच केवल 7.1 ओवर में जबकि न्यूजीलैंड से आगे जाने के लिए केवल 8.5 ओ‌वर में ये रन बनाने का टारगेट था। राहुल (50 रन, 19 गेंद, 6 फोर, 3 सिक्स) और रोहित (30 रन, 16 गेंद, 5 फोर, 1 सिक्स) ने टीम को केवल 6.3 ओवर्स में टारेगट तक पहुंचा दिया। इस जीत से ग्रुप में एक समय सबसे खराब नेट रन रेट वाली टीम इंडिया इस मामले में सबसे बेहतर हो गई है। सेमीफाइनल की संभावनाभारतीय टीम चार मैचों में दो जीत के साथ तीसरी पोजिशन पर है लेकिन उसका नेट रन रेट 1.619 है जो कि दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड (1.277) से बेहतर है। न्यूजीलैंड का सामना अगले मैच में अफगानिस्तान से है। इस मैच में जीतने की सूरत में ही वह अंतिम चार में जगह बना सकता है जबकि भारत का टारगेट नामीबिया के खिलाफ भी इसी तरह बड़ी जीत हासिल करते हुए अपनी उम्मीदें कायम रखना है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3c1On7n
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support