Saturday, November 6, 2021

जब बाकी खिलाड़ी मना रहे थे दीवाली, आधी रात को अकेला ही नेट पर पसीना बहा रहे थे वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्लीभारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ( net practice) की कुछ तस्वीरें उनकी लगन और मेहनत को बयां कर रही हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में चक्रवर्ती को युजवेंद्र चहल जैसे सीनियर खिलाड़ी के ऊपर तरजीह दी गई थी तो जाहिर सी बात है सेलेक्टर्स ने कुछ तो सोचा होगा। चक्रवर्ती को पहले और दूसरे टी20 वर्ल्ड कप मैच में जगह भी दी गई मगर वो कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे। इस दौरान उनको आलोचना का सामना भी करना पड़ा था। अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये खिलाड़ी अकेले ही नेट पर प्रैक्टिस करता हुआ नजर आया। अंतत: मैच जीतना ही मैटर करता हैप्रदर्शन से इतर अगर हम खिलाड़ी की मेहनत को देखे तो हमको एहसास होगा कि हां हमने अपनी मंजिल को पाने के लिए पूरी शिद्दत से मेहनत की मगर हम कामयाब नहीं हो सके। वरुण चक्रवर्ती युवा स्पिनर हैं और पहले और दूसरे टी20 के दौरान भी उनको विकेट भले न मिले हों लेकिन उन्होंने गेंदबाजी अच्छी की। लेकिन कहते हैं न चाहे आपने जितने रन बना लिए हों या फिर चाहे जितने शतक जड़ दिए हो, लास्ट में अगर आपने मैच नहीं जीता, ट्रॉफी नहीं जीती तो कुछ नहीं है। उसी तरह गेंदबाजों के साथ भी है, आप चाहे कैरम बॉल डाल लें, आप चाहे यॉर्कर पर यॉर्कर डाल लें, आप चाहे गुगली कर लें या फिर भज्जी स्पेशल दूसरा या नक्कल बॉल डाल दें अगर आपको विकेट नहीं मिले तो गेंदबाजी बेकार। वरुण चक्रवर्ती टीम से हुए ड्रापभारत ने तीसरे और चौथे टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वरुण चक्रवर्ती को ड्रॉप कर दिया और उनकी जगह पर बेहद अनुभवी खिलाड़ी आर अश्विन को टीम में शामिल किया। दोनों ही मैच टीम इंडिया ने बड़े अंतर से जीते। इन दोनों ही मैचों में अश्विन ने विकेट भी झटके। वरुण चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीरें दीवाली से पहले की हैं। दीवाली की रात जब सभी खिलाड़ी दीपावली मना रहे थे तब ये खिलाड़ी नेट पर प्रैक्टिस कर रहा था। सोशल मीडिया पर तैर रही हैं तस्वीरेंवरुण चक्रवर्ती की तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वरुण नेट पर गेंदबाजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी ये लगन बताती है कि खिलाड़ी के एक विकेट के जश्न के पीछे उनकी मेहनत,लगन और पसीना बहा होता है। वरुण चक्रवर्ती को पता है कि ये उनके लिए कितनी बड़ी बात है टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होना। जिस टीम में युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव जैसे स्टार स्पिनर्स को जगह नहीं मिली हो उस जगह उनको मौका दिया गया। लेकिन वो उस परीक्षा में खरे नहीं उतरे लिहाजा टीम से बाहर बैठना पड़ा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/303Jx71
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support