नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक (David Warner)आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में अपना विकेट पाकिस्तान को गिफ्ट कर बैठे। इनफॉर्म वॉर्नर इस दौरान अपना अर्धशतक भी चूक गए। ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद को वॉर्नर ने कट शॉट खेलने की कोशिश की। एक समय ऐसा लगा कि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के दास्ताने में पहुंची है। गेंदबाज शादाब खान (Shadab Khan) और विकेटकीपर की अपील पर फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया। जिसके बाद वॉर्नर भी बिना समय गंवाए पवेलियन कूच कर गए। हालांकि बाद में रिप्ले में पता चला कि गेंद और बल्ले का संपर्क हुआ ही नहीं था। वॉर्नर यदि रिव्यू लेते तो बच सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वॉर्नर के इस वीडियो को आईसीसी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। इस वीडियो पर फैंस भी अपना कॉमेंट दे रहे हैं। कई फैंस अंपायर को लताड़ रहे हैं वहीं कई लोगों ने वॉर्नर को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि वॉर्नर ने रिव्यू क्यों नहीं लिया। बाएं हाथ बल्लेबाज वॉर्नर ने 30 गेंदों पर 49 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फॉर्म में वापसी करने वाले फखर जमां के अर्धशतकों से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में चार विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया। रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाए जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान बाबर आजम (34 गेंदों पर 39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 71 और फखर जमां (32 गेंदों पर नाबाद 55, तीन चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों विशेषकर जोश हेजलवुड का अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं था। उन्होंने चार ओवर में 49 रन लुटाए। उसके दोनों स्पिनरों एडम जंपा (22 रन देकर एक) और ग्लेन मैक्सवेल (तीन ओवर में 20 रन) ने किफायती गेंदबाजी की।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D7kvCj






0 comments:
Post a Comment