दुबई पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ICC टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। दूसरा सेमीफाइनल भले ही आखिरी ओवर तक नहीं गया मगर बेहद रोमांचक रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक वक्त 95 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लक्ष्य 177 रनों का था। इसके बाद मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ने नाबाद रहते हुए अबतक पिटने से बचते रहे पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। कुछ मिलाकर, बाबर आजम की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के पाकिस्तानी अरमानों पर पानी फिर गया। दुबई में हुए मैच की तस्वीर ट्विटर पर वायरल है। टीम इंडिया की जर्सी पहने एक शख्स पाकिस्तान का झंडा लिए जोश में दिख रहा है। ARY न्यूज के पत्रकार अब्दुल कादिर ने फोटो शेयर कर कहा कि सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के लिए भारतीय फैन्स भी चीयर कर रहे हैं। बड़े नाम नहीं चले, फिर आया वेड और स्टॉयनिस का तूफानस्टॉयनिस और वेड से पहले डेविड वार्नर भी हाथ साफ कर चुके थे। वार्नर ने 30 गेंदों में 49 रन बनाकर शुरुआत में एक छोर से धमाके जारी रखे। कुछ वक्त के लिए मिशेल मार्श ने उनका साथ जरूर दिया मगर एरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल जैसे बड़े नाम सस्ते में निपट गए। एक ओवर बाकी रहते ही जीत लिया मैचआईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। कीवियों ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। टॉस हारने पर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा गया था। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने चार विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में आस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YACPVg






0 comments:
Post a Comment