Thursday, November 4, 2021

शेन वॉर्न फिर विवादों में, अब टीवी स्टार ने लगाए अश्लील मेसेज भेजने का आरोप, कहा 'सनकी'

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न एक बार फिर विवादों में हैं। ऑस्ट्रेलिया की रियलटी टीवी स्टार जेसिका पावर ने उन पर अभद्र मेसेज भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने वॉर्न को 'विक्षिप्त' कहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी महिला ने शेन वॉर्न के व्यवहार की शिकायत की हो। इससे पहले भी वॉर्न अपनी हरकतों की वजह से विवादों और चर्चाओं में रह चुके हैं। पावर ने कहा कि अब वह समझ सकती हैं कि क्यों वॉर्न बार-बार मुश्किलों में पड़ते हैं। जेसिका ने वॉर्न को सनकी तक कहा। उन्होंने कहा कि जब मैंने वॉर्न से कहा कि जो मेसेज आप भेज रहे हैं वह सही नहीं हैं तो वह असल में 'एक्स-रेटेड' मेसेज भेजने लगे। उन्होंने कहा, 'यह काफी अजीब था जब उस सप्ताह शेन वॉर्न मेरे इनबॉक्स में मेसेज भेज रहे थे। वह एक सनकी इनसान हैं। कुछ चीजें जो वह मुझे भेज रहे थे, मेरी नजर में वे काफी गलत थीं। मैंने उन्हें थोड़ा बहुत रिप्लाई किया तो वह वाकई एक्स-रेटेड चीजें भेजने लगे। मुझे लगा, यह बहुत गलत है। कोई हैरानी की बात नहीं कि वह हर बार मुश्किल में कैसे फंस जाते हैं।' पावर ने कहा, 'मैंने कहा यह पागलपन है। मुझे लगा, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम एक और मेसेज भेज रहे हो।'' वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें दुनिया का महानतम लेग स्पिनर कहा जाता है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 708 विकेट हैं। वहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं। हालांकि वॉर्न कई बार अपने खेल के इतर भी सुर्खियों में रहते हैं। उनका लाइफस्टाइल उन्हें अकसर विवादों में बनाए रखता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उन पर ड्रग्स लेने के आरोप में एक साल का प्रतिबंध भी लगाया था। पावर का आरोप उन पर लगे आरोपों में एक नई कड़ी है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3k8ihLm
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support