Friday, November 19, 2021

न्‍यूजीलैंड में मुझसे क्‍या कहा था? युजवेंद्र चहल के सवाल पर क्‍यों शर्माए मार्टिन गप्टिल? देखें वीडियो

नई दिल्‍ली/रांची युजवेंद्र चहल को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक मौका नहीं मिला है। मैदान के अंदर जौहर दिखाने को नहीं मिले तो चहल बाहर ही कारनामे कर रहे हैं। उनका ताजा शिकार बने हैं न्‍यूजीलैंड के धाकड़ ओपनर मार्टिन गप्टिल। रांची में दूसरे टी20 मैच से पहले चहल ने गप्टिल को पकड़ लिया। इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर पोस्‍ट वीडियो में चहल बार-बार गप्टिल से एक ही सवाल पूछते नजर आते हैं, 'न्‍यूजीलैंड में मुझसे क्‍या कहा था?' चहल मतलब मस्‍ती फुल ऑन!वीडियो में चहल पूछते हैं, 'आपने मुझसे न्‍यूजीलैंड में क्‍या कहा था?' जवाब में गप्टिल कहते हैं, 'मैंने कहा कि दोस्‍त आप कैसे हो?' चहल कहते हैं कि 'नहीं, नहीं सच बताइए।' गप्टिल फौरन जवाब देते हैं, 'नहीं, मुझे याद नहीं है। याद नहीं' गप्टिल को क्‍या याद दिला रहे थे चहल?दरअसल चहल का यह सवाल पिछले साल की एक घटना से जुड़ा था। तब भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई थी। उस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ। एक टी20 मैच के बाद गप्टिल और रोहित शर्मा कुछ बात कर रहे थे कि उसमें चहल घुस आए। चहल को देखकर गप्टिल ने हिंदी में गाली दी, वह यह भूल गए कि लाइव टेलिकास्‍ट हो रहा है। आखिरी T20 में चहल को मिल सकता है मौकाचहल को ICC टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। इस फैसले पर खूब सवाल उठे। फिर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम में उनकी वापसी हुई मगर शुरुआत दो मैच की प्‍लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। अभी तक ऑलराउंडर अक्षर पटेल और अश्विन रविचंद्रन की स्पिनर जोड़ी ने शानदार बल्‍लेबाजी की है। हालांकि, दूसरा टी20 जीत सीरीज पर कब्‍जा करने के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने इशारों में कहा कि जिन्‍हें अबतक मौका नहीं मिला है, उन्‍हें अगले मैच में खिलाया जाएगा। अश्विन या पटेल में से किसी एक को बाहर बिठाकर चहल को टीम में शामिल किया जा सकता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FBfylR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support