Friday, November 19, 2021

ये क्‍या तरीका है! बांग्‍लादेश के खिलाफ T20 में शोएब मलिक की हरकत से खौला पाकिस्‍तानियों का खून

नई दिल्‍ली/ढाका पाकिस्‍तान ने तीन टी20 मैचों के पहले मुकाबले में बांग्‍लादेश को चार विकेट से हरा दिया। एक वक्‍त पाकिस्तान ने 24 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद फखर जमां और खुशदिल शाह की 34-34 रन की पारियों और पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी ने जीत दिलाई। यह शोएब मलिक का 450वां टी20 मैच था और उन्‍होंने कुछ ऐसा कि वे इस मैच को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। वह पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में बेहद शर्मनाक ढंग से रनआउट हो गए। मलिक ने बैट जमीन पर ही नहीं रखा...मलिक पांचवें ओवर में बल्‍लेबाजी करने आए थे। उन्‍होंने दो गेंदें खेलीं मगर खाता नहीं खोल सके। मुस्‍तफिजुर रहमान की पावरप्‍ले की आखिरी गेंद पर भी मलिक कुछ नहीं कर सके मगर उनसे एक गलती हो गई। एक पल भर के लिए क्रीज से बाहर निकल गए जबकि रन लेने का कोई इरादा नहीं था। मलिक के पास क्रीज तक लौटने का भरपूर समय था मगर वह बेहद लापरवाह दिखे। उन्‍होंने अपना बैट जमीन पर नहीं रखा। बांग्‍लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन ने मौका नहीं गंवाया और सीधे थ्रो से मलिक ने रन आउट कर दिया। पाकिस्‍तान फैन्‍स अब खूब सुना रहेटीम के सबसे सीनियर क्रिकेटर ही यह लापरवाही पाकिस्‍तानीर फैन्‍स को बिल्‍कुल पसंद नहीं आई। कई यूजर्स ने उनसे पूछा है कि आपका अनुभव कहां चला गया। मलिक के रनआउट होने के तरीके पर खूब चुटकियां ली रही हैं। ढेर हो गई पाकिस्‍तान की मजबूत बैटिंग लाइनअपबांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने सधी हुई शुरूआत की लेकिन तीसरे ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान (26 रन पर एक विकेट) ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (11) को बोल्ड कर दिया। अगले ओवर में तस्कीन अहमद (31 रन पर दो विकेट) ने कप्तान बाबर आजम (07) को चलता किया। हैदर अली और शोएब मलिक खाता खोले बगैर आउट हुए। पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर चार विकेट पर 24 रन था। इसके बाद फखर और खुशदिल ने संभल कर खेलते हुए, टीम की जीत की नींव रखी। पाकिस्तान ने चार गेंद शेष रहते शादाब के छक्के के साथ छह विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FsuVNq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support