Sunday, December 5, 2021

घंटे भर भी नहीं टिक पाए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन, 12 ओवर में ही न्यूजीलैंड कर गया सरेंडर

मुंबई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड ने आखिरकार भारत के आगे घुटने टेक ही दिए। मुंबई टेस्ट में भारत की जीत तो दूसरे ही दिन तय हो गई थी। देखना तो यह था कि न्यूजीलैंड कब तक इस हार को टाल पाता है। चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 140 रन था। मगर अगले 45 मिनट के भीतर ही पूरी कीवी टीम ने घुटने टेक दिए। भारत ने 372 रन के विशाल अंतर से मैदान मारा। यह रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत भी है। 12 ओवर में ही गिरे आखिरी पांच विकेटभारत ने जयंत यादव की शानदार गेंदबाजी से चौथे दिन सोमवार को सुबह पहले घंटे में ही न्यूजीलैंड के बाकी बचे पांच विकेट निकालकर दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की। दिन का खेल शुरू होने के ठीक 43 मिनट बाद भारत ने 540 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम को 56.3 ओवर में 167 रन पर आउट कर दिया। अश्विन ने लगाया गेंद से 'तिहरा शतक'रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर चार विकेट) ने हेनरी निकोल्स को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर भारत में अपना 300वां टेस्ट विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया। भारत की यह घरेलू धरती पर रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले का रेकार्ड 337 रन का था जो उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में दिल्ली में बनाया था। एजाज पटेल के लिए याद रखा जाएगा मैच न्यूजीलैंड हालांकि इस मैच को एजाज पटेल के पारी में 10 विकेट के ऐतिहासिक कारनामे के लिए याद रखेगा। दिलचस्प तथ्य यह रहा कि पटेल ने न्यूजीलैंड की तरफ से दोनों पारियों में 73.5 ओवर गेंदबाजी की जबकि उनकी टीम दोनों पारियों में 84.4 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर पाई। साउथ अफ्रीका में होगा असल इम्तिहान इस जीत से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाएगी जो तीन सप्ताह के अंदर शुरू होने वाला है। वहां भारत को तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Dql5uk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support