मुंबईभारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराते हुए इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया नए कोच राहुल द्रविड़ की कोचिंग में खेल रही थी और पहले उसने टी-20 सीरीज अपने नाम की। इसके बाद वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड को कानपुर टेस्ट में बैकफुट पर रखा और फिर ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अपनी रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसने दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। इस बेहतरीन जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कोच रवि शास्त्री और नए कोच राहुल द्रविड़ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट आता-जाता रहता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण भारतीय टीम की सफलता है। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'नए मैनेजमेंट के साथ भी भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की मानसिकता समान (जिस तरह हेड कोच रवि शास्त्री की टीम के साथ थी) है। भारतीय क्रिकेट के मानकों को बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि यह हमेशा बढ़ता रहे।' उन्होंने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- फिर से जीत के साथ वापस आना शानदार एहसास है। पहला टेस्ट अच्छा था और यहां टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। गेंदबाजों ने हर संभव कोशिश की, लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने कानपुर में अच्छी कोशिश की थी। यहां उछाल ज्यादा था और तेज गेंदबाजों का भी सहयोग मिला। भारत ने जयंत यादव की शानदार गेंदबाजी से दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सुबह पहले घंटे में ही न्यूजीलैंड के बाकी बचे पांच विकेट निकालकर 372 रन की रिकॉर्ड जीत से दो मैचों की श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की। दिन का खेल शुरू होने के ठीक 43 मिनट बाद भारत ने 540 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम को 56.3 ओवर में 167 रन पर आउट कर दिया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/302V6eQ






0 comments:
Post a Comment