Sunday, December 19, 2021

एशेज: ऑस्ट्रेलिया ने दिया 468 रनों का विशाल लक्ष्य, इसलिए इंग्लैंड की हार लगभग पक्की

एडिलेडऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 468 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। एडिलेड में जारी डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी 61 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाते हुए घोषित की। इससे पहले उसने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 473 रनों पर घोषित की थी, जबकि इंग्लैंड की पहली पारी महज 236 रनों पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन और ट्रैविस हेड ने 51-51 रनों की पार खेली, जबकि ओली रोबिनसन, जो रूट और डेविड मलान ने 2-2 विकेट चटकाए। जीत के लिए बनाना होगा वर्ल्ड रिकॉर्डकभी भी इतना बड़ लक्ष्य किसी टीम ने हासिल नहीं किया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो वेस्टइंडीज के नाम है, जिसने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड की बात करें तो उसने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में 359 रन के लक्ष्य का फतह किया था। अगर यहं उसे जीतना है तो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना होगा। यूं जल्दी गिरे विकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 45 रन से की। टीम ने सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस, स्टीव स्मिथ और रात्रि प्रहरी माइकल नेसेर के विकेट जल्दी गंवाए। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दिन का खेल शुरू होने से पहले वार्म अप के दौरान चोटिल हो गए। रूट के पेट में गेंद लगी जिसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। रूट को हालांकि कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी और वह बाद में क्षेत्ररक्षण के लिए भी उतरे। स्मिथ भी सस्ते में आउट कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स की मौजूदगी में इंग्लैंड ने जल्दी सफलताएं हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने तीन गेंद के भीतर नेसेर और हैरिस के विकेट गंवाए। नेसेर (03) को जेम्स एंडरसन ने बोल्ड किया जबकि स्टुटर्ड ब्रॉड की गेंद पर जोस बटलर ने हैरिस (23) का शानदार कैच लपका। बटलर ने ब्रॉड की अगली गेंद पर स्मिथ (06) का कैच टपका दिया। ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्मिथ हालांकि जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और ओली रोबिनसन की गेंद पर बटलर को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 55 रन हो गया। हेड और लाबुशेन ने जड़ी फिफ्टी इसके बाद मैदान पर उतरे ट्रैविस हेड ने तेजी से रन बनाना शुरू किया। रोबिनसन की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 54 गेंदों में 7 चौके की मदद से 51 रन की पारी खेली। लाबुशेन भी 51 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीन ने 43 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए, जबकि स्टार्क ने 20 गेंदों में 19 रन ठोके। रिचर्ड्सन (8) का विकेट गिरते ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी घोषित कर दी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3H0rZZr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support