Saturday, December 18, 2021

मुझे विराट का एटिट्यूड का सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन वह लड़ते बहुत हैं: सौरभ गांगुली

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष ने के एटिट्यूड पर अपनी राय रखी है। विराट ने गांगुली की बात से अलग बात की थी और गांगुली ने उसी पर अपनी राय रखी है। हाल ही में विराट कोहली ने कहा था कि उन्हें टी20 कप्तानी छोड़ने से कभी नहीं रोका गया। हालांकि गांगुली ने कहा था जब विराट ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी तो बोर्ड ने उन्हें रोका था। हालांकि, गांगुली ने कहा था कि उन्होंने निजी रूप से कोहली से कहा था कि वह टी20 टीम की कप्तानी न छोड़ें। इसके बाद विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर रवाना होने से पहले कहा था कि उन्होंने जब टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने की बात कही तो उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए एक बार भी नहीं कहा गया। इसके बाद क्रिकेट जगत में काफी चर्चाएं होने लगीं। पर अब गांगुली ने कोहली के रवैये पर बात की है। गुड़गांव में एक इवेंट में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें किस खिलाड़ी का एटिट्यूड सबसे ज्यादा पसंद हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे विराट कोहली का एटिट्यूड पसंद है लेकिन वह लड़ते बहुत हैं।' क्रिकट्रेकर की खबर के मुताबिक इस इवेंट में गांगुली से जब पूछा गया कि वह अपने जीवन में तनाव का सामना कैसे करते हैं तो गांगुली ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, 'जीवन में कोई तनाव नहीं है। सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड ही तनाव देती हैं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ITuM8m
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support