Friday, December 3, 2021

एजाज पटेल, 7 में से 7 विकेट... न्यूजीलैंड की टीम में शामिल मुंबई के छोरे ने टीम इंडिया के खेमे में मचा दी खलबली

मुंबई भारतीय मूल के कीवी लेग (Ajaz Patel) भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट के पहले दिन जब जब विकेट ले रहे थे ऐसा लग रहा था जैसे मानों वानखेड़े स्टेडियम में किसी ने म्यूट बटन दबा दिया हो। कोविड19 नियमों के तहत स्टेडियम में 25 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति की इजाजत के बावजूद वहां काफी शोर था। 33 वर्षीय एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था। वह छह साल की उम्र तक मुंबई के जोगेश्वरी में रहते थे। साल 1996 में उनके पैरेंट्स न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे। भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 2nd Test) के बीच शुक्रवार से सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन एजाज की फैमिली से कुछ लोग आए थे जो गरवारे पवेलियन की ओर से उनका सपॉर्ट कर रहे थे। उन्हीं सदस्यों में से एक ओवैश भी अपने बेटे जियान के साथ शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) पहुंचे थे। मिड डे से बातचीत में 30 वर्षीय ओवैश ने कहा, ' मैं आपको बता नहीं सकता कि अपने भाई के लिए मैं कितना खुश हूं। मैं इस याद को जिंदगी भर संजो कर रखूंगा। मैंने उन्हें इस स्टेडियम में पहले कभी भी खेलते हुए नहीं देखा। हम उनका मुंबई में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह हमारे लिए स्वपनिल अहसास है।' एजाज ने मुंबई टेस्ट के पहले दिन कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। उन्होंने शुक्रवार को चार विकेट लिए जबकि दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक वह कुल 7 विकेट झटक चुके हैं। यानी भारत के जो अभी तक विकेट गिरे हैं वो सभी एजाज के खाते में गए हैं। ओवैश स्पोटर्स ब्रांड में स्टोर मैनेजर हैं। वीकली ऑफ होने की वजह से वह पहले दिन मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ' हमारे कई कजिंस रविवार को स्टेडियम पहुंचेंगे। यह हमारे और हमारी फैमिली के लिए गर्व का पल है। मैं उनके सपॉर्ट के लिए यहां आया हूं। वह हमारी फैमिली के पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं।' कोहली, पुजारा और मयंक सहित सहित इन दिग्गजों को किया आउट एजाज ने पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन और मयंक अग्रवाल को पवेलियन की राह दिखाई। कोहली, पुजारा और अश्विन तो खाता भी नहीं खोल सके। एजाज की फैमिली हॉलीडे मनाने आती है मुंबई एजाज का एक घर अभी भी जोगेश्वरी में है। उनकी मां ओशिवारा के नजदीक एक स्कूल में पढ़ाती हैं जबकि उनके पिता का रेफ्रिजरेशन का बिजनेस है। कोविड19 महामारी (Covid-19 Pandemic) से पहले उनकी फैमिली भारत में छुट्टियां बिताने आती थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EnRd35
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support