Friday, December 3, 2021

क्रिकेट में पहुंचा ओमीक्रोन वायरस का खौफ, भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा टला

नई दिल्ली आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे के बीच भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा टल गया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि यह सीरीज कब होगी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। टीम इंडिया को नौ दिसंबर को जोहानिसबर्ग रवाना होना था। भारतीय टीम को दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैच खेलने थे। बीते दिनों भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी इस मसले पर स्पष्टता चाही थी। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जय शाह ने बताया कि, 'हमारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका से बात हो गई है। हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि यह सीरीज जल्द ही किसी नई तारीख में खेली जाएगी।' ऐसा नहीं है कि यह फैसला अचानक ले लिया गया। बीते कई दिनों से इसे लेकर सुगबुगाहट तेज थी। इससे पहले क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अध्यक्ष लॉसन नायडू ने कहा था कि वह भारतीय टीम के दौरे के संभावित स्थगन को लेकर अंजान हैं। उन्होंने कहा कि सीएसए दौरे को अंजाम देने के लिए बीसीसीआई के साथ काम कर रहा है और शेड्यूल में किसी भी बदलाव को लेकर दोनों बोर्ड विचार-विमर्श करेंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3GbjlH1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support