Sunday, December 12, 2021

एशेज: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है यह मैच विनर

ब्रिस्बेनऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज के एडिलेड में 16 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए फिट होने की संभावना है। हालांकि, हेजलवुड को आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है, लेकिन अगर वह उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह को टीम में लिया जा सकता है। रविवार को एक ऑस्ट्रेलिया के एक वेबसाइट (क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जोश हेजलवुड को रविवार को अपने घर भेज दिया गया है क्योंकि वह पहले टेस्ट में चोट की समस्या से जूझ रहे थे, इसलिए उन्हें दूसरे एशेज टेस्ट के लिए फिट होने के लिए घर भेजा गया है।’ 30 साल के खिलाड़ी ने गाबा में तीसरे दिन के दोपहर से दिन के खत्म होने तक कोई गेंदबाजी नहीं की थी, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए भेजा गया था, जहां पता चला कि वह गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए, एडिलेड टेस्ट में हेजलवुड के न खेलने पर एक बड़ा झटका होगा क्योंकि उन्होंने गुलाबी गेंद के टेस्ट में 19.90 की औसत से 32 विकेट लिए हैं, जिसमें पिछली बार हुए मैच में भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 8 रन देकर 5 विकेट शामिल है। कप्तान पैट कमिंस ने मैच के बाद कहा था कि हेजलवुड थोड़े चोटिल हैं और ऑस्ट्रेलिया को उन्हें दूसरे टेस्ट में खेलने का फैसला करने में समय लगेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dM2yhs
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support