Sunday, December 12, 2021

टीम इंडिया हर सीरीज में खेलेगी डे नाइट टेस्ट मैच! Pink Ball के सपोर्ट में उतरे गांगुली

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) को क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट का भविष्य करार दिया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का मानना है कि गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए अधिक से अधिक दर्शक मिलेंगे। भारत ने अभी तक कुल 3 पिंक बॉल टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि एक मैच में हार झेलनी पड़ी है। टीम इंडिया ने अपना पहला डे नाइट () टेस्ट मैच 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक इर्डन गार्डंस में खेला था। इस टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने सवा दो दिन में ही पारी और 46 रन से अपने नाम किया था। न्यूज 18 से खास बातचीत में गांगुली ने कहा, ' यह भविष्य है, विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में। इसकी वजह यह लोगों को एक दिन के काम के बाद खेल में वापस लाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों के पास पांच दिवसीय टेस्ट मैच देखने के लिए अपने डेली रूटीन के काम से समय नहीं है। मुझे वह दिन याद है जब ईडन गार्डंस में मैच हुआ था तक स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।' भारत ने अपने तीनों डे नाइट टेस्ट विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में खेले। टीम इंडिया ने दूसरा पिंक बॉल टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में खेला था। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी सिर्फ 36 रन पर ढेर हो गई थी। यह टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर था। बकौल गांगुली, ' आप इसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में देख सकते हैं। आप देखेंगे कि वहां स्टैंड पूरी तरह से भरे होते हैं। उम्मीद है कि भारत में होने वाले अगले पिंक बॉल टेस्ट में भी दर्शक स्टैंड में भरे होंगे।' भारतीय टीम कुछ दिन बाद साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है। दौरे की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट (IND v SA Boxing Day Test) से होगी। बीसीसीआई ने आगामी टेस्ट सीरीज में एक पिंक बॉल टेस्ट खेलने पर जोर दिया है। यह पूछने पर कि क्या पिंक बॉल टेस्ट को रेग्यूलर कराने की योजना है, इस पर गांगुली ने कहा, ' हां, निश्चिततौर पर, मुझे लगता है कि बीसीसीआई में हर कोई ऐसा ही महसूस करता है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lTy4yA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support