Wednesday, December 22, 2021

पत्नी रितिका के जन्मदिन पर रोहिता का प्यारा सा मेसेज, बोले- रहना तू है जैसी तू

नई दिल्ली भारतीय सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का 21 दिसंबर को जन्मदिन था। रोहित ने इस मौके पर रोहित ने इस मौके पर अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर बधाई दी। रोहित ने लिखा कि रितिका उनके जीवन का एकमात्र प्यार है। इसके साथ ही रोहित ने अपनी पत्नी से यह भी कहा कि वह जैसी हैं उन्हें वैसा ही बना रहना चाहिए। रोहित ने कहा कि यही उन्हें आकर्षक बनाता है। रोहित ने कहा, 'मेरे जीवन की एकमात्र प्यार को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो। रहना तुम, हो जैसी तुम, यही आपको आकर्षक बनाता है।' साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे रोहित क्रिकेट के मैदान की बात करें तो रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजुरी है और इसी वजह से वह 26 दिसंबर शुरू हो रही सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था लेकिन उनके चोटिल होने के बाद यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है। रोहित की जगह टीम में प्रियांक पांचाल को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 43 टेस्ट, 227 वनडे इंटरनैशनल और 119 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3047 रन हैं, वहीं वनडे में उन्होंने 9205 रन बनाए हैं। वहीं टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में उन्होंने 3197 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/33FOg04
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support