नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) की आज यानी 22 दिसंबर को शादी की पहली सालगिरह है। दोनों की शादी 22 दिसंबर 2020 को हुई थी। चहल और धनश्री () इस समय कश्मीर में हैं। शादी की पहली सालगिरह पर दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर एक दूसरे को बधाई दी है। चहल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद की पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपना नाम भूल जाने की एक्टिंग करते हैं। हालांकि बाद में धनश्री उन्हें उनका नाम याद दिलाती हैं। चहल ने तीन हंसते हुए इमोजी के साथ वीडियो का कैप्शन लिखा, ' एक साल बिताने के बाद जब आप अपना नाम भूल जाते हो।' हैप्पी एनिवर्सरी वाइफ। हमेशा मेरा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद।' धनश्री ने चहल के साथ हाल में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की थी जिसमें वे सेना के जवानों के बीच खड़े हैं। स्पिनर चहल की पत्नी ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज असली हीरो के साथ मुलाकात की। काफी शानदार अनुभव रहा। इसके लिए सभी का शुक्रिया। जय हिंद।' दूसरी ओर धनश्री ने शादी की सालगिरह पर जो वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है उसमें उनके पति कोलड्रिक्स पीते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी ओर धनश्री उन्हें देख रहे हैं। धनश्री ने हंसते हुए इमोजी पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब आप डाइट पर हों और आपका पार्टनर हर तरह का जंक फूड खा रहा हो, तब उनके साथ मेरा कुछ ऐसा मैच अप होता है। हैप्पी एनिवर्सरी युजवेंद्र चहल।' पिछले साल शादी के बाद चहल और धनश्री यूएई पहुंचे थे। चहल इस समय टीम इंडिया से दूर हैं। हाल ही में आईपीएल 2022 (IPL 2022) रिटैंशन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को चहल को रिलीज कर दिया। ऐसी खबरें हैं कि चहल आईपीएल की नई फ्रैंचाइजी लखनऊ टीम से जुड़ सकते हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3egWkXi






0 comments:
Post a Comment