Saturday, December 18, 2021

एडिलेड टेस्ट: तीसरे ही दिन टूटा इंग्लैंड का हौसला, ऑस्ट्रेलिया ने ली भारी भरकम बढ़त

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में लगातार तीसरे दिन मेहमान इंग्लैंड को बैकफुट पर रखा। उसने इंग्लिश टीम की पहली पारी 236 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी में स्टंप्स तक 17 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी बढ़त अब 282 रनों की हो गई है, जबकि उसके 9 विकेट और मैच में दो दिन का खेल शेष है। कंगारू टीम ने पहली पारी 473 रनों पर घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया को इकलौता झटका ओपनर डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। वह 13 रन बनाकर रन आउट हुए। मिचेल नेसेर 2 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हारिस ने नाबाद 21 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में 9 विकेट से जीता था। इस तरह उसके पास एशेज में 1-0 की ली है। इससे पहले इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 17 रनों के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। जो रूट और डेविड मलान ने संभलकर खेलते हुए टीम को 150 रनों तक पहुंचाया। जो रूट ने इस दौरान कैलेंडर इयर में 1600 रन परे किए और ऐसा करने वाले ग्रीम स्मिथ के बाद दूसरे कप्तान, जबकि ओवरऑल चौथे क्रिकेटर बने। हालांकि, 62 रनों के निजी स्कोर पर वह ग्रीन की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथो लपके गए। इसके बाद कुछ ही देर बाद डेविड मलान (80) को स्टार्क ने स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 157 गेंदों में 10 चौके जड़े। बेन स्टोक्स ने 34 रन की पारी खेली, जबकि क्रिस वोक्स ने 24 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। मिशेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके, जबकि नाथन लियोन ने 3 विकेट चटकाए। ग्रीन के नाम दो विकेट रहे। जो रूट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को एक साल में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने की सूची में पीछे छोड़ दिया। 62 रनों की पारी के दौरान रूट ने तेंदुलकर (2010 में 1562 रन), गावस्कर (1979 में 1555 रन) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (2012 में 1595 रन) को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए। वह ग्रीम स्मिथ (2008 में 1656 रन) के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक साल में 1600 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे कप्तान भी बने। 1606 रन के साथ, रूट पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ से पीछे है, जिन्होंने 2006 में सिर्फ 11 टेस्ट में 99.33 की औसत से 1788 रन बनाए थे। इसके बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज विव रिचर्ड्स हैं, जिन्होंने 11 टेस्ट में 1710 रन बनाए थे। ब्रिस्बेन में पहले एशेज टेस्ट में रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक साल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में माइकल वॉन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने 2002 में 61.70 की औसत से 1481 रन बनाए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mfsAOY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support