नई दिल्ली बीते काफी अर्से से अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इस स्टार ऑलराउंडर की पूरी कोशिश है कि वह जल्द से जल्द अपनी पूरी फिटनेस को हासिल कर लें। वह इस दिशा में कोशिश भी करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी लोअर-बैक में तकलीफ की वजह से वह विजय हजारे ट्रोफी (50 ओवर का घरेलू टूर्नमेंट) में भी नहीं खेल रहे। साल 2019 से ही हार्दिक अपनी कमर को लेकर परेशान हैं। बड़ौदा के इस क्रिकेटर ने हाल ही में मुंबई में रीहैब में भाग लिया था। 28 वर्षीय हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिखाया है कि वह कैसे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शुरुआती कुछ स्टोरीज में जहां उन्हें जॉगिंग और वॉर्मअप करते देखा जा सकता हैं वहीं अगली कुछ में वह कई तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं। 2019 में सर्जरी के बाद से ही हार्दिक पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भी देखा गया कि हार्दिक अपने रंग में नहीं हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने भी इस स्टार खिलाड़ी को रीटेन नहीं किया था। मुंबई ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को रीटेन किया था। इसके बाद पंड्या ने कहा था कि मुंबई इंडियंस हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3GRjMXp






0 comments:
Post a Comment