केपटाउन विराट कोहली खेल के मैदान पर अपनी भावनाएं नहीं छुपाते हैं। वह खुलकर उनका इजहार करते हैं। कोहली फिटनेस और फील्डिंग को लेकर बहुत ऊंचा पैमाने तय कते हैं और जब कोई खिलाड़ी उन पर खरा नहीं उतरता तो भारतीय टेस्ट कप्तान नाराज भी होते हैं। ऐसे ही कोहली मयंक अग्रवाल से खफा नजर आए। अग्रवाल बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए अपने करीब बाउंड्री लाइन का सही तरीके से अंदाजा नहीं लगा पाए। अग्रवाल दौड़कर आए और गेंद तक पहुंचे लेकिन वह चार रन नहीं बचा पाए। कीगन पीटरसन ने जसप्रीत बुमराह की गेंद को बैकफुट पर पंच किया। गेंद ऑफ साइड पर गई और अग्रवाल दौड़कर गेंद के पास पहुंचे। अग्रवाल ने स्लाइड कर गेंद को रोका। यह बहुत अच्छा प्रयास था। हालांकि वह गेंद को समय से थ्रो नहीं कर पाए और बाउंड्री लाइन को छू गई। गेंद उनके हाथ में ही थी और ऐसे में वह चौका हो गया। उस समय कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भी अग्रवाल के प्रयास से खुश नजर नहीं आए। गावस्कर ने कोहली के रिऐक्शन का किया सपॉर्ट अग्रवाल के प्रयास के बाद कोहली के चेहरे पर निराशा के भाव साफ देखे गए। वह काफी फ्रस्टेट थे। उन्होंने दोनों हाथ ऊपर उठाकर इशारा भी किया। और गावसकर ने कॉमेंट्री के दौरान कोहली की प्रतिक्रिया से सहमति जताई। गावस्कर ने कहा कि अग्रवाल के पास गेंद को बाउंड्री के अंदर फ्लिक करने का काफी समय था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साउथ अफ्रीका के लिए पीटरसन ने इस सीरीज में दूसरी हाफ सेंचुरी पूरी की। गावस्कर ने कहा, 'उनके पास गेंद को दूर फेकने का काफी समय था, कोई हैरानी की बात नहीं कि कोहली इससे खुश नहीं थे।' भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 210 पर ऑल आउट कर दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31UlCrI






0 comments:
Post a Comment