केपटाउन को कूल क्रिकेटरों में गिना जाता है। बहुत कम मौके हैं, जब उन्हें गुस्सा होते देखा गया। पिछले टेस्ट में उनके और साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज के बीच भिड़ंत हुई थी। इस राइवलरी का अंत फिलहाल जसप्रीत बुमराह ने किया है। उन्होंने केपटाउन में जारी टेस्ट की पहली पारी में साउथ अफ्रीकी इस खिलाड़ी को 7 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। गेंद ऐसी थी कि जैनसन को कुछ समझ ही नहीं आया। एक लाइन में अगर कहा जाए तो लेजर बॉल थी। सीधी, सटीक और घातक। मार्को डिफेंसिव शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद एकदम से ऑफ स्टंप्स ले उड़ी। बुमराह ने आउट होने के बाद अपने अंदाज में चेहरे पर हल्की हंसी के साथ लुक दिया। दूसरी ओर, जैनसन नजरें झुकाए पवेलियन की ओर लौट गए। उन्होंने 7 रनों की पारी खेली। यह बुमराह का मैच में तीसरा विकेट रहा। क्या हुआ था पिछले मैच मेंदूसरे टेस्ट के दौरान मार्को जैनसन ने न केवल बॉडी लाइन पर लगातार गेंदबाजी की, बल्कि वह जसप्रीत बुमराह पर कुछ कॉमेंट करते भी नजर आए। टेस्ट डेब्यू को 'जुमा-जुमा चार दिन' हुए हैं कि उनके पर निकल आए। टिप्पणी क्या थी यह तो बताना मुश्किल है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के भड़कने से अंदाज लगाया जा सकता है कि कुछ बहुत अधिक गलत ही कहा होगा। यह सब कुछ दूसरे टेस्ट की पहली पारी के 54वें ओवर में हुआ था। सीरीज है बराबरबता दें कि फिलहाल टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने पहला मैच सेंचुरियन में 113 रनों से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से बाजी मारी थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zQGc8J






0 comments:
Post a Comment