नई दिल्ली: देश आज 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade 2022) का जश्न मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल (PM Narendra Modi in war memorial) पहुंचकर हजारों शहीद जवानों को नमन किया। राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद परेड की शुरुआत हुई। इस मौके पर कई गणमान्य नागरिक अलग-अलग तरीके से देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी एक खास मुहिम का हिस्सा बनते हुए देशवासियों को संदेश भेेजा है। अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर 1 मिनट 11 सेकेंड के वीडियो में सचिन कहते हैं, 'आप सभी को गणतंत्र दिवस 2022 की खूब शुभकामनाएं। आज ही के दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान स्थापित किया था। हमारे संविधान में ऐसा बहुत कुछ है जिससे हमारा देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है, लेकिन आज मैं द राइट टू प्ले पर बात करना चाहता हूं। यूनाइटेड नेशंस में बच्चों के अधिकार के तहत इसका जिक्र है। देखा जाए तो यह कितना मजेदार अधिकार है। यूएन भी समझता है कि बच्चों के विकास और उनके स्वस्थ्य रहने में खेल की कितनी अहम भूमिका है और स्पोर्ट्स प्लेइंग नेशन के पीछे यही भावना है। स्पोर्ट्स सिर्फ देखिए मत, खेलिए भी। आखिर खेलना सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं। हम सभी के सेहत के लिए बहुत लाभदायक है तो चलिए सरकार के कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए, जब भी मौका मिले खेल जरूर खेलिए। जय हिंद सचिन भारतरत्न से नवाजे गए पहले क्रिकेटर 16 नवंबर 2013 को क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही तब सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा की थी। 4 फरवरी 2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें भारत रत्न पुरस्कार दिया था। 40 साल की उम्र में भारत रत्न पाने वाले वह सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले किसी खिलाड़ी को भारत रत्न नहीं दिया गया था।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3r0C1Eu






0 comments:
Post a Comment