Wednesday, January 26, 2022

Video: 'पुष्पा' की खुमारी में डूबे DJ ब्रावो, बांग्लादेश में किया ऐसा धांसू डांस

मीरपुर: कैरेबियाई क्रिकेटर (Dwayne Bravo) उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हैं, जो भारतीय फिल्मों पर गहरी नजर रखते हैं। अक्सर वह मैदान पर नकल करते भी नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मीरपुर के क्रिकेट स्टेडियम में। दरअसल, बांग्लादेशी प्रीमियर लीग में फॉर्च्यून ब्रिशल की ओर से खेलते हुए जब विकेट झटका तो अल्लू अर्जुन के 'श्रीवल्ली' फिल्म के डांस मूव्स को करते नजर आए। यह सब हुआ कॉमिला विक्टोरियंस की पारी के 18वें ओवर में। ब्रावो ने ओवर की 5वीं गेंद पर महिदुल इस्लाम एंकॉन को 8 रनों के निजी स्कोर पर तौहिल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद वह मैदान पर पुष्पा के अंदाज में डाल करने लगे। मैच की बात करें तो कॉमिला ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में बारिशल की टीम 95 रनों पर ऑलआउट हो गई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/33WqEVo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support