Thursday, March 10, 2022

एनक्रूमा बोनेर की मैराथन पारी, 10 घंटे क्रीज पर टिककर वेस्टइंडीज को दिलाई बढ़त

सेंट जोंस: () की करियर की सर्वश्रेष्ठ शतकीय पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड () के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 62 रन की बढत बना ली। मेजबान टीम ने इंग्लैंड के 311 रन के जवाब में चार विकेट पर 202 रन से आगे खेलना शुरू किया और तीसरे दिन के आखिर तक 9 विकेट पर 373 रन बना लिए। बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए कठिन पिच पर तीसरे दिन 90.1 ओवर में सिर्फ 171 रन बने। बोनेर ने दस घंटे क्रीज पर रहकर 123 रन बनाए और वह तीसरे दिन के खेल में दो ओवर बाकी रहते आउट हुए। 355 गेंदों की अपनी पारी में बोनेर ने 12 चौके और एक छक्का लगाया। एक साल पहले 32 वर्ष की उम्र में टेस्ट टीम में पदार्पण करने वाले बोनेर ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सहजता से खेला। उन्हें 73 के स्कोर पर जीवनदान मिला और 102 तथा 112 के स्कोर पर डीआरएस ने उन्हें बचाया। उन्होंने के साथ 79 रन की साझेदारी की। इसके बाद जोशुआ डा सिल्वा के साथ 73, केमार रोच के साथ 44 और वीरासैमी पेरमोल के साथ 46 रन जोड़े। होल्डर अपने कल के स्कोर में दो ही रन जोड़ सके और 45 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार हुए। लंच के बाद डा सिल्वा अपना विकेट स्पिनर जैक लीच को गंवा बैठे। वहीं क्रेग ओवरटन ने अलजारी जोसेफ (2) को आउट किया । बोनेर ने रोच के साथ मिलकर रनगति को बढाया। चाय के बाद उन्होंने अपने दसवें टेस्ट में दूसरा शतक पूरा किया। वह 355 गेंदों का सामना करके 12 चौके और एक छक्का लगाने के बाद आउट हुए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/bvShCrF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support