Thursday, March 10, 2022

अक्षर पटेल की वापसी तय, ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

बेंगलुरु: भारत और श्रीलंका () के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार से खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत ने सीरीज के पहले मैच को पारी और 222 रन से जीता था। टीम इस मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। यह मुकाबला डे-नाइट होगा (Day-Night Test) और पिंक बॉल () से खेला जाएगा। भारत ने इससे पहले तीन खेले हैं। इस मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव हो सकते हैं। पिंक बॉल मूल रूप से तेज गेंदबाजों को मदद करती है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में पहला खेला था। उस मुकाबले में भारतीय स्पिनर गेंदबाजों को कोई सफलता नहीं मिली थी। लेकिन पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में हुए पिंक बॉल टेस्ट में अक्षर पटेल ने 11 विकेट चटकाए थे। वे इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मैच में जयंत यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है। उनकी जगह लेने के लिए अक्षर पटेल के अलावा उमेश यादव और मोहम्मद सिराज का विकल्प है। टीम मैनेजमेंट अक्षर को मौका दे सकती है। वे गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में रन भी बना सकते हैं। 5 मैच के टेस्ट करियर में अक्षर ने अभी तक 36 विकेट लेने के साथ ही 179 रन भी बना चुके हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेले अपने अंतिम टेस्ट में फिफ्टी लगाई थी। इसके अलावा की अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। के साथ मयंक अग्रवाल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मध्यक्रम में हनुमा विहार, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर होंगे। शुभमन गिल को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है। तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी पर होगी। भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन (Indian Team Predicted XI ) : रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/10LfPhF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support