मुंबई: के अनुभवी बल्लेबाज () को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। 34 साल के पुजारा लगातार फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2019 में भारत के लिए आखिरी शतक लगाया था। अब फॉर्म हासिल करने के लिए पुजारा ने इंग्लैंड में () खेलने का फैसला किया है। टीम () के लिए खेलते नजर आएंगे। टीम ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। वे काउंटी के साथ ही रॉयल लंदन वनडे कप में भी हिस्सा लेंगे। हेड ने इंटरनेशनल मैचों की वजह से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया था। इसके साथ ही खबर है कि वे जल्द ही पिता बनने वाले हैं। पुजारा ने आधिकारिक बयान में कहा, 'मैं अगले सीजन के लिए ऐतिहासिक ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का हिस्सा बनकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जल्द ही ससेक्स परिवार के साथ जुड़ने और इसके समृद्ध क्रिकेट इतिहास का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। पिछले कुछ सालों में मैंने यूके में काउंटी क्रिकेट खेलने के अपने समय का हमेशा आनंद लिया है। क्लब की सफलता में योगदान देने की उम्मीद करता हूं।' ससेक्स ने अपने बयान में कहा, 'हमें टीम में इस तरह के एक अनुभवी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हम बल्ले से उनके योगदान के लिए तत्पर हैं। हमारे युवा बल्लेबाजों काफी सीखने का मौका भी मिलेगा।' ससेक्स से पहले पुजारा तीन काउंटी क्लब डार्वीशायर, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर से खेल चुके हैं। वे चार क्लब के लिए खेलने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले मुरली कार्तिक भी चार क्लब का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने लंकाशायर, मिडलसेक्स, समरसेट और सरे के लिए मुकाबले खेले थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/Dka3Xwl






0 comments:
Post a Comment