नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सारी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएसके को तो इस सीजन का ओपनिंग मैच ही खेलना है। सामने कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम होगी। पुणे में टीम का प्रैक्टिस सेशन जारी है। बिजी शेड्यूल के बीच टीम ने सीएसके के नेट बॉलर रॉकी वॉर्नी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सात मार्च को रॉकी का बर्थडे था, जहां सूरत में टीम होटल में सारे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ इकट्टे हुए। इस दौरान रॉकी को धोनी और पूरी फ्रैंचाइजी से बेशूमार प्यार मिला। घरेलू क्रिकेटर ने ट्विटर पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वह धोनी की विनम्रता से अभिभूत थे। वीडियो की शुरुआत में, एमएस धोनी को यह पूछते हुए सुना जाता है, 'केक कौन लगाएगा'। सीएसके के कैम्प में अनुभवी क्रिकेटर अंबाती रायुडू और रॉबिन उथप्पा, युवा ऑलराउंडर राजवर्धन हांगरगेकर के साथ शामिल हुए हैं, जो U19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। CSK दीपक चाहर के जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहा है। 26 मार्च से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के मुकाबले महाराष्ट्र के चार स्थानों पर खेले जाएंगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/q36vD4x






0 comments:
Post a Comment