विशाखापत्तनम भारत के साथ यहां जारी पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर साउथ अफ्रीका को मुश्किल से उबारने वाले सलामी बल्लेबाज ने मानना है कि भारत में खेलना आसान नहीं है। एल्गर ने मुश्किल हालात का सामना करते हुए 287 गेंदों का सामना कर 160 रनों की नायाब पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान एल्गर ने फाफ डु प्लेसिस (55) और क्विंटन डी कॉक (111) के साथ बहुमूल्य साझेदारियां कर अपनी टीम को न सिर्फ फॉलोऑन से बचाया बल्कि अच्छी स्थिति में भी पहुंचा दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एल्गर ने कहा कि भारतीय हालात में खेलना काफी कठिन है। एल्गर ने कहा कि भारत में अपने पिछले अनुभव के दम पर वह अपनी टीम के लिए मददगार पारी खेलने में सफल रहे। इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने कहा, 'टीम के लिए एक बार फिर योगदान देकर अच्छा लगा। भारत में खेलना काफी कठिन है। मैं यहां अंतिम बार खेला था और तब मुझमें अनुभव की कमी थी। चार साल में मैं एक खिलाड़ी के तौर पर परिपक्व हुआ हूं। इस दौरान मैंने काउंटी खेली है और इससे मुझे काफी फायदा हुआ है।' एल्गर ने अपनी पारी के दौरान अच्छा साथ देने वाले T20 टीम के कप्तान की तारीफ की। उन्होंने 26 वर्षीय डि कॉक की तारीफ में कहा, 'मैं क्विनी के लिए काफी खुश हूं। वह एक जीनियस हैं। मैं हैरान नहीं हूं कि वह यहां शतक लगाने में सफल रहे। मेरी नजर में यह क्विनी के शानदार करियर की शुरुआत है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OqU18t






0 comments:
Post a Comment